वाराणसी, जनवरी 2 -- क्षेत्र के डुढुंआ गांव में गोमती में शुक्रवार दोपहर मछली पकड़ने गया डूब गया। चौबेपुर पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। धौरहरा नारे पार निवासी 22 वर्षीय प्रद्युम्न निषाद दोपहर 2 बजे मछली पकड़ने डुढुंआ गांव में गोमती किनारे गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। आसपास के लोगों ने आवाज लगाकर बचाने का प्रयास किया। तबतक वह पानी में समा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गोताखोरों की मदद से तलाश करवा रही है। घटनास्थल पर पहुंची मां तारा देवी एवं तीन बहनें रो-रोकर बेहाल थीं। वह इकलौता बेटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.