महाराजगंज, जनवरी 24 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर से लगे ग्राम सभा गेड़हवा जलागम टोला निवासी अंगद पुत्र सितई चौहान (42) रविवार को मछली पकड़ने नारायणी नहर के तेरह चार पुल के कंगली नाले में गया था। वह मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में चला गया। इससे युवक की मौत हो गई। अंगद की पत्नी रीमा ने बताई कि उसका पति रविवार को मछली पकड़ने के लिए कंगली नाले में गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना के बाद शव की तलाश में जुट गई। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार की शाम 4 बजे अंगद का शव कंगली नाले से बहुआर पुलिस ने बरामद किया है। कंगली नाले पर अंगद की साइकिल चप्पल रुमाल जर्सी आदि मिला है। अंगद का एक बेटा भोला उम्र 10 वर्ष बेटी आरती 16 वर्ष की है। इस घटना के बाद परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.