लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- सुबह लगभग 8 बजे तालाब पर मछली पकड़ने गए एक अधेड़ की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के ग्राम मझरा पूरब निवासी 55 वर्षीय रामबहादुर पुत्र प्यारेलाल सोमवार सुबह पलिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंजहा स्थित एक तालाब में मछली पकड़ने गया था। जहां अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक दिखाई न देने पर उसके साथ मौजूद रामखन, अवधेश, रोहित, व्यास व पवन ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उनको पानी में बुलबुले नजर आए। जब वह लोगो मौके पर पहुंचे तो देखा कि रामबहादुर का शव पानी में पड़ा हुआ है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहु...