बदायूं, जनवरी 7 -- उसहैत, संवाददाता। बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के अहमदनगर बछौरा गांव में मछली पकड़ने के विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर अफसर अली वौना ने पहले लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की और फिर पेट में गोली मारकर अपने ही गांव के हिस्ट्रीशीटर 44 वर्षीय राजाराम भुर्जी पुत्र भूमिराज की हत्या कर दी। मरने वाला युवक अंतरराज्यीय बदमाश था। इसके खिलाफ प्रदेश के अलावा कई राज्यों में लूट, चोरी के मुकदमे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की, जबकि एसएसपी ने भी मौके का निरीक्षण किया। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के मुगर्रा छिदू खां बांध के नीचे का है। यहां अहमदनगर बछौरा गांव का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर असफर अली उर्फ बौना सोमवार को गंगा नद...