बांका, अप्रैल 17 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना के पैनियानाथ बांध में गुरुवार को मछली पकड़ने के क्रम में एक मछुआरा की डूबने से मौत हो गई। मृतक भागलपुर के नाथनगर थाना के परवत्ती मोहल्ला निवासी रंजीत मंडल(52) था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाथनगर थाना क्षेत्र के परवत्ती मोहल्ले के रंजीत मंडल अपने कुछ सहयोगियों के साथ अमरपुर के पैनियानाथ बांध में मछली पकड़ने आए थे। गुरुवार को दोपहर बाद वह मछली पकड़ने बांध में गए थे कि अचानक वह बांध में डूबने लगे। सहयोगियों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला तथा इलाज के लिए एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गए जहां डॉक्टर ने उनकी जांच कर उन्हें रेफरल अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- पांच सिंगल खबरें रेफरल अस्पताल में डॉ अमित कुमार शर्मा ने उनकी जांच कर मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ आए लोगों ने बताया कि वह ...