नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के तंगहाली की खबरें समय-समय पर आती रहती हैं। वहीं अब पाकिस्तानी सेना को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिससे आपको उस मुल्क के असली हालात के बारे में बता चलेगा। पाकिस्तान अफगान तालिबान यानी टीटीपी के हमलों से इतना डर गया है कि बचने के लिए तरह-तरह के काम कर रहा है। वहीं पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अफगानिस्तान की सीमा के पास सेना की चौकियों को ड्रोन हमलों से बचाने के लिए एक अजीब तरीका अपनाया है। ड्रोन हमलों से बचने के लिए पाक सेना को इससे बचने के लिए मछली पकड़ने वाले जाल का सहारा लेना पड़ रहा है।आसिम मुनीर का सस्ता जुगाड़ अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सस्ते ड्रोन पाकिस्तानी सेना को लगातार निशाना बना रहे हैं। एंटी-ड्रोन सिस्टम के बावजूद पाकिस्तान इन ह...