लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार स्थित सब्जी मंडी के सामने मंगलवार को नगर परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद के प्लानर पदाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में लाइसेंस जमादार विजय कुमार, टेक्स कलेक्टर सूरज कुमार राउत तथा सहायक करयानंद प्रसाद ने मछली विक्रेताओं के बीच पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के दौरान अधिकारियों ने सभी मछली दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने पर्दा लगाने का निर्देश दिया, ताकि स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि वे शीघ्र ही नगर परिषद में आवेदन करें और मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे निर्मित मछली मंडी में अपनी दुकानें स्थानांतरित करें। नगर परिषद द्वारा पूर्व में ही व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.