गोपालगंज, मार्च 17 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के गौरा गांव में तालाब से मछली चोरी करने के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें गौरा गांव के विद्या प्रसाद गोंड़ ने आरोप लगाया है कि उनके तालाब से रात्रि में उसी गांव के कन्हैया पटेल द्वारा मछली चोरी कर ली गई। इस संबंध में उनके पास साक्ष्य भी मौजूद है। जब उनके परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया जाता है तो वे लोग मारपीट करने लगते हैं। जिससे उनके परिवार के लोगों में भय का माहौल है। करीब दो वर्षों से उनके तालाब से लगातार मछली चोरी कर उन्हें आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है। जिससे उन्हें लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.