मछली गांव में मजलिस दो जुलाई को
अंबेडकर नगर, जून 28 -- सैदापुर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के मछली गांव में 16 मोहर्रम पर दो जुलाई को अंजुमन असगरिया के नेतृत्व में तारीखी जुलूस-ए-अजा का आयोजन सुबह 10 बजे से किया गया है। जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस को मौलाना अब्बास इरशाद लखनऊ खिताब फरमाएंगे। अंजुमन से जुड़े समाजसेवी शीबू रिजवी ने बताया कि दौराने जुलूस मौलाना सैयद कल्बे रुशैद दिल्ली, मौलाना साबिर रजा साबिर झारखंड एवं मौलाना नूरुल हसन मछली गांव विभिन्न स्थानों पर तकरीर करेंगे। संचालन आरिफ अनवर अकबरपुरी एवं मीर तालिब अब्बास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.