सीवान, अप्रैल 12 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र से एक बार फिर बाइक चोरी की घटना सामने आई है। हुसैनगंज में इन दिनों बाइक चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। 1 अप्रैल को शाम पांच बजे टेढ़ीघाट बाजार में एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में हरिहांस राजा पोखर निवासी पीड़ित मुकेश कुमार यादव ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह अपनी अपाची बाइक एक स्थान पर खड़ी कर मछली खरीदने गए, लेकिन जब वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। काफी देर तक आसपास खोजबीन करने और लोगों से पूछताछ करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.