मछली के शिकार के दौरान विस्फोट से युवक की हाथ की उंगलियां उड़ी
महोबा, जून 8 -- कबरई, संवाददाता। मछली का शिकार करने गया युवक विस्फोट से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी युवक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। विस्फोट ईडी से होने की आशंका जताई जा रही है। कबरई थाना के लिलवाही निवासी 22 वर्षीय धीरज पुत्र हुकुम सिंह अपने साथी के साथ मछली का शिकार करने सिचौरा गांव गया था। जहां बरात घर के पास विस्फोट से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। घायल के भाई रोहित सिंह का कहना है कि उसका भाई घायल हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि विस्फोट से हादसा हुआ है। आशंका जताई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.