नैनीताल, मई 31 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में मछलियों को खिलाने के लिए ब्रेड बेचना दुकान संचालक को महंगा पड़ गया। पालिका ने दुकानदार को फटकार लगाते हुए चालानी कार्रवाई की। रविवार को भी मल्लीताल जूम लैंड के समीप पर्यटक मछलियों को ब्रेड डाल रहे थे। इस बीच पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने पर्यटक को ब्रेड डालने से रोकते हुए जमकर फटकार लगाई। जब पर्यटक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने की बात कही, तो पर्यटक ने दुकान संचालक की ओर से ब्रेड बेचे जाने की बात कही। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मछलियों के लिए ब्रेड बेचने पर दुकान संचालक मोहित बिष्ट के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- झील में हुड़दंग मचाने पर हरियाणा के पर्यटक का चालान यह भी पढ़ें- अतिक्रमण और गंदगी पर 2500 रुपये का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...