मछली के कंटेनर में छिपाकर ला रहा था शराब, तस्कर गिरफ्तार
गया, अप्रैल 13 -- आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर में एक शराब अड्डे पर सप्लाई देने जा रहे हंटरगंज के एक तस्कर को पुलिस ने गोपालपुर के पास सोमवार की दोपहर बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर बाइक भी जब्त कर ली गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सैपुर गांव के संतोष चौधरी के रूप में हुई है। वह शराब की खेप लेकर आमस के हमजापुर इलाके में सप्लाई के लिए जा रहा था।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तस्कर ने बेहद चालाकी से मछली रखने वाले कंटेनर में पानी भरकर उसके अंदर शराब की पॉलिथीन छिपा रखी थी, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गोपालपुर के पास उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें पूरा मामला सामने आ गया। पूछताछ के दौरान संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.