रामपुर, नवम्बर 17 -- थाना क्षेत्र के मदारपुर कोसी नदी पर मछली के जाल लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर झोंक दिया। जिसमें एक युवक रिजवान के हाथ में गोली लग गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठीं-डंडे से हमला करने लगे। जिसमें दो युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। हालांकि पुलिस फायर झोंकने की घटना को मना कर रही है। शनिवार देर रात पटवाई कस्बा निवासी रिजवान अपने साथियों के साथ मदारपुर कोसी नदी पर मछली पकड़ने गया था। वहीं कोसी नदी में जाल को आगे पीछे लगाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें रिजवान के ऊपर आरोपियों ने फायर झोंक दिया। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.