सासाराम, अप्रैल 4 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खैरा भूतहा गांव में शुक्रवार को युवक की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया जाता है कि मछली उधार में नहीं देने के विवाद में गांव के ही एक युवक ने अपने दोस्त बच्चाजी पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं घटना से मृतक के पांच छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...