एक संवाददाता, अप्रैल 5 -- बिहार में मछली उधार नहीं देने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सासाराम जिले के मंझौली थाना क्षेत्र के खैरा भूतहा गांव में शुक्रवार को युवक की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया जाता है कि मछली उधार में नहीं देने के विवाद में गांव के ही एक युवक ने अपने दोस्त बच्चाजी पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं घटना से मृतक के पांच छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जाता है कि मृतक बच्चाजी अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। मृतक के पिता स्व. बंगाली पासवान का पहले ही निधन हो चुका था। घर में पत्नी अनु कुमारी के अलावे तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनकी परवरिश की जिम्मेदारी पूरी तरह बच्चाजी राम पर ही थी। वे मछली बेचकर किसी तरह परिवार का भरण-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.