जौनपुर, अप्रैल 17 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अधिवक्ता तहसीलदार रवि रंजन कश्यप की कार्यप्रणाली के विरोध में दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। गुरुवार को भी सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य बंद रहा। बुधवार को उस समय अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया था जब अधिवक्ताओं की मेज, तख्त, कुर्सियां और फैन बाहर फेंक दिया गया था। अधिवक्ताओं का आरोप था कि तहसीलदार रवि रंजन कश्यप के निर्देश पर तहसील के बरामदे में बैठने वाले सभी अधिवक्ताओं की कुर्सी, मेज, बेंच और तख्त मंगलवार की रात बाहर फेंकवाया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील में हंगामा किया और सभी न्यायालयों में ताला लगाकर न्यायिक कार्य से विरत हो गए और अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच खूब तू तू मैं मैं भी हुई। अधिवक्ता संघ ने आकस्मिक बैठक बुलाकर सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि तहसीलदार र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.