मछलीशहर जंघई मार्ग पर महिला की साड़ी खींची
जौनपुर, मई 19 -- मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दो युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर साड़ी का आंचल खींचने सहित छींटाकसी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ रविवार की शाम अपने मायके से बाइक से आ रही थी। करौरा पेट्रोल टंकी के निकट पहुंचे ही थे कि पहले से ही रोड पर बाइक सामने खड़ी कर करौरा ग्राम निवासी दो लोग खड़े थे। दोनों छींटाकसी करने लगे। विरोध करने पर छेड़खानी करते हुए साड़ी खींचने लगे। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- मछलीशहर-जंघई मार्ग पर महिला का खींचा आंचल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.