मछलीशहर-जंघई मार्ग पर महिला का खींचा आंचल
जौनपुर, मई 18 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दो युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर आंचल खींचने सहित छींटाकसी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला के अनुसार वह अपने बेटे के साथ रविवार को सायं अपने मायके खरुआंवा (कल्याणपुर) से बाइक से आ रही थी। वह करौरा पेट्रोल टंकी के निकट पहुंचे ही थे कि पहले से ही रोड पर बाइक सामने खड़ी कर करौरा ग्राम निवासी दीपेंद्र यादव, सौरभ सिंह खड़े थे। महिला का आरोप था कि दोनों उसे देखकर छींटा कसी करने लगे। विरोध करने पर दोनों को मारे पिटे और आंचल खींच लिए। जाते जाते धमकी दी कि कहीं शिकायत करने पर जान से मार देंगे। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.