मछलीशहर के बटनहित गांव में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
जौनपुर, जून 18 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बटनहित गांव में राजस्व एवं पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गड्ढा भूमि पर अवैध रूप से किया गया कब्जा हटवाया गया। यह कार्रवाई बुधवार को की गई।राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के न्यायालय में दायर वाद पन्नालाल बनाम सरकार में आरोप लगाया गया था कि गांव की एक गड्ढा भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। उक्त वाद में जिलाधिकारी के आदेश पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान तहसील प्रशासन की मौजूदगी में उक्त भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के समय राजस्व निरीक्षक हरीलाल, लेखपाल अमर बहादुर एवं सौरभ सिंह तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्रभारी नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में राजस्व अभिलेखों में दर्ज गड्ढा भूमि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.