जौनपुर, अप्रैल 8 -- मछलीशहर। विकासखंड के ग्राम जमालपुर में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत सामने आई है। गांव निवासी महेंद्र यादव ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को शिकायती पत्र देकर मामले में जांच की मांग की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी को जांच के लिए नामित किया है। साथ ही तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेंद्र यादव ने हलफनामा देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा में कराए गए कार्यों में मानक के अनुरूप काम नहीं कराया और अनियमितता बरती गई है। वहीं ग्राम प्रधान फूलकुमारी का कहना है कि गांव के विकास के लिए मिली धनराशि का उपयोग ईमानदारी से किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...