मछरेहटा और गोंदलामऊ के दो स्कूलों का किया निरीक्षण
सीतापुर, अगस्त 6 -- सीतापुर, संवाददाता। महमूदाबाद क्षेत्र के एक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने विकास खंड मछरेहटा और गोंदलामऊ के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है।विद्यालयों का निरीक्षण सीडीओ ने सबसे पहले मछरेहटा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय केसरा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों के लिए तैयार भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता जांची, जो संतोषजनक मिली। विद्यालय में 162 नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष 80 बच्चे उपस्थित मिले। इसके बाद सीडीओ गोंदलामऊ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहिलरा पहुंचीं। यहां 101 के सापेक्ष 55 विद्यार्थी उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.