जौनपुर, अप्रैल 8 -- जौनपुर, संवाददाता। गर्मी के साथ मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बचाव के लिए लोग बाजार में मिलने वाली मच्छर अगरबत्ती, क्वायल और लिक्विड उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं। ये उत्पाद अब सेहत के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। कृषि रक्षा विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कृषि रक्षा अधिकारी के अनुसार जिले के बाजारों में कई ऐसे उत्पाद खुलेआम बिक रहे हैं, जिनमें खतरनाक रसायनों का प्रयोग हो रहा है। जांच में डाइमफ्लुथ्रिन और मेपरफ्लुथ्रिन जैसे रसायन कुछ उत्पादों में पाए गए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। ये उत्पाद अगरबत्ती, क्वायल और लिक्विड मशीन के रूप में बेचे जा रहे हैं। इन रसायनों का लंबे समय तक उपयोग श्वसन संबंधी समस्याएं, सिरदर्द, आंखों में जलन और त्वचा रोग का कारण बन सकता है। बच्चों, बुजुर्गों...