वरीय संवाददाता, फरवरी 28 -- Patna News: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार शाम एक घर में आग लगने से महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया में एक तीन मंजिला मकान के ऊपरी तल पर हुई। आग की चपेट में आने से चौकी पर सोई बुजुर्ग महिला मालती देवी (65) की दर्दनाक मौत हो गई। पैरालाइसिस के कारण महिला चल-फिर नहीं सकती थीं। घटना के वक्त बेटे और बहू खरीददारी करने बाजार गए हुए थे। पड़ोसियों ने आग बुझाई। बताया जा रहा है कि मच्छर भगाने वाली कॉइल की वजह से बिस्तर पर आग भड़की थी। सूचना मिलने पर जक्कनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की पांच गाड़ियां बुलाई गईं। आशंका है कि महिला ने कमरे में मच्छर भगाने के लिए कॉइल जला रखी थी, उसी से आग लगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। थानेदार ने बताया कि एफएसएल की टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं...