देवघर, मई 23 -- सारवां,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां अंतर्गत एएएम सेंटर नकटी ग्राम में शनिवार को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ब्रजकिशोर सिन्हा के निर्देश पर मलेरिया एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए आईआरएस छिड़काव अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव के घरों एवं आसपास के क्षेत्रो में मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए निर्धारित मानक के अनुसार दवा का छिड़काव किया गया। इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, घरों के आसपास जल जमाव नहीं होने देने तथा नियमित रूप से स्वस्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता एवं रोकथाम गतिविधियों के सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में निगरानी एसआई मनोज कुमार पांडेय, पिरामल फाउंडेशन से सागर साव, सहिया साथी मतिजन बीबी एवं चालक परशुराम सिंह उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- डेल्टामेथ्रिन दवा...