मच्छर जनित रोगों की रोकथाम की दिलाई गई शपथ
हमीरपुर, अगस्त 20 -- हमीरपुर। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ.अलका शुक्ला ने की। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मच्छर जनित रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू एवं फाइलेरिया की रोकथाम तथा नियंत्रण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जनसमुदाय को मच्छरों से बचाव, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने, घरों एवं आसपास पानी जमा न होने देने तथा मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूक करने को सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मच्छरजनित रोगों की रोकथाम में स्रोत नियंत्रण, एंटी-लार्वल गतिविधियों, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के महत्व पर बल दिया गया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: विश्व मच्छर दिवस पर हजारीबाग में निकाली गई जागरूकता रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.