फरीदाबाद, मई 19 -- पलवल, सरसमल। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकारी कार्यालयों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026 तक प्रदेश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार को 'ड्राइ डे' मनाया जाएगा। इस दौरान कूलर, पानी की टंकियां और अन्य जल पात्रों को खाली कर साफ किया जाएगा। कार्यालय परिसरों में सफाई, फॉगिंग और पानी जमा न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा नहीं होने देने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...