मधेपुरा, फरवरी 23 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। मौसम में बदलाव होने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है।शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर का प्रकोप बढ़ने से लोगों को डेंगू सहित अन्य बीमारियों के फैलने का डर सताने लगा है। शाम ढलते ही मच्छर से परेशानी शुरू हो जाती है। मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती आदि का प्रयोग करने से सांस लेने की तकलीफ की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से निजात दिलाने को लेकर प्रखंड स्तर पर घर-घर फागिंग करने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण अशोक यादव, नरेश यादव, विवेक यादव, संजय पंडित , प्रमोद पंडित ने कहा कि इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जमा पानी और कूड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.