रुडकी, अप्रैल 16 -- भगवानपुर। गर्मी बढ़ते ही मच्छरों ने लोगों की रातों की नींद छीन ली है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे-वैसे मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। लोगों ने कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने की मांग की है। कस्बा निवासी शिव कुमार ने बताया कि रात होते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। नींद लेना काफी दिक्कतों भरा रहता हैं। अमित निवासी भगवांनपुर ने बताया कि नगर पंचायत इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रशासन द्वारा फॉगिंग और साफ-सफाई के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन कई इलाकों में अभी भी पानी जमा होने से समस्या बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...