मच्छरों से बीमारियां, बचाव के दिए टिप्स
झांसी, अगस्त 20 -- झांसी। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर गुरुवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में जागरूकता गोष्ठी हुई। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने की। उन्होंने बताया कि इस दिन का उद्देश्य मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा इनसे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। सीएमओ ने बताया कि मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। मच्छर के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, फाइलेरिया एवं जीका बुखार जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए मच्छरों से बचाव के साथ-साथ घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Godda News: मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर कस्तूरबा की छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.