मोतिहारी, मार्च 16 -- मोतिहारी, हिप्र.। नगर निगम क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी वार्डों में रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन निगम की ओर से फॉगिंग शुरु करा दी गयी है। महापौर प्रीति कुमारी व नगर आयुक्त आशीष कुमार ने अधिकारियों को नियमित फॉगिंग, साफ-सफाई और जलजमाव वाले स्थानों की निगरानी करने का निर्देश दिया है। ताकि संभावित बीमारियों की रोकथाम हो सके। नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। महापौर प्रीति कुमारी ने बताया कि नगर निगम शहर को स्वच्छ सुन्दर व समृद्ध बनाने के लिये लगातार प्रयासरत है। मालूम हो कि 14 मार्च को हिन्दुस्तान अखबार के बोले मोतिहारी अंक में मच्छरों के आतंक से कराह रहा शहर, डेंगू व मलेरिया का मंडरा रहा खतरा शीर्षक से खबर प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.