मच्छरों से बचाव को चीनी मिल ने धौरहरा में कराई फागिंग
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- फूलबेहड़, संवाददाता। ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव के लिए खंभारखेड़ा चीनी मिल ने गांव में फागिंग कराई। धौरहरा गांव में पहुंची टीम ने फागिंग की। धौरहरा के ग्रामीणों ने गर्मी के मौसम में बढ़े मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग की मांग की थी। इस पर मिल प्रबंधन ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए फॉगिंग कराने का निर्णय लिया था। मच्छर जनित बिमारियों से बचाव के लिए गांव के हर घर मे व उसके आसपास मशीन द्वारा फॉगिंग करायी गयी। फॉगिंग होने से मच्छरों का प्रकोप कम हो गया है। इससे मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सकेगा। मिल प्रबंधन ग्रामीणों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास में लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.