बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। डेंगू और मलेरिया के प्रकोप के वचाव को लेकर मंगलवार को नगर पालिका के कर्मचारियों की ओर से शहर के बड़ेरिया खुर्द सहित विभिन्न वार्डो के नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों को डेंगू से बचने के लिए जागरुक भी किया गया। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि डेंगू व जलजनित बीमारियों के प्रकोप से बचाव को लेकर वार्डो में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। उन्होंने बताया कि वार्डो के आसपास जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, इसलिए जलभराव वाले स्थानों पर टीमें बना कर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.