नई दिल्ली, मई 26 -- गर्मियों और मानसून में मच्छरों की समस्या काफी बढ़ जाती है। उनसे बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले स्प्रे, कॉइल और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल कई बार स्किन और हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में घर पर बनी नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह क्रीम मच्छरों को दूर रखने के साथ-साथ स्किन को सॉफ्ट और मॉइश्चराइज्ड रखने में भी मदद करती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की तुलना में ज्यादा जेंटल महसूस होती है।क्रीम बनाने के लिए क्या चाहिए? 2 चम्मच एलोवेरा जेल 2 चम्मच नारियल तेल 4 बूंद लैवेंडर ऑयल 4 बूंद नीम ऑयल 4 बूंद सिट्रोनेला ऑयल एक साफ कंटेनरक्...