बलिया, अप्रैल 20 -- सिकंदरपुर। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। मच्छरों के कारण लोगों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई। शाम ढलते ही मच्छरों का उत्पात और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर एवं गांवों में नालों की नियमित सफाई नहीं हो रही है और उनमें ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं, जिनसे दुर्गंध फैल रही है। गंदगी और जलजमाव के कारण मच्छरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- नाला गंदगी से पटा, सफाई की मांग क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए फागिंग कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- नालों की गंदगी सफाई की व्यवस्था करने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.