देहरादून, मार्च 30 -- देहरादून। प्रदेश में वर्षवार नर्सिंग भर्ती बहाली की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन सोमवार को 116वें दिन भी जारी रहा। गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के बीच अभ्यर्थी धरना स्थल पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण हजारों युवा ओवरएज होने की कगार पर हैं, जिससे उनका भविष्य दांव पर लगा है। सरकार से मांग है कि रिक्त पदों को आईपीएचएस मानकों के अनुरूप पुरानी वर्षवार प्रणाली से ही भरा जाए। चेतावनी दी कि जब तक ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। इस दौरान नवल पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती, प्रवेश रावत और हंसी मेहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.