पटना, मार्च 6 -- मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की ओर से व्यापक स्तर पर मच्छर नियंत्रण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सभी वार्डों में नालों की सफाई, मेनहोल और कैचपिट की नियमित उड़ाही के साथ-साथ सघन एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जलजमाव वाले क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन को शुरुआती स्तर पर ही नष्ट किया जाए। निगरानी के लिए एंटी-लार्वा दवाओं के छिड़काव के बाद जियो टैग किया फोटो अनिवार्य किया गया है। सफाई और छिड़काव की रिपोर्ट पर स्थानीय नागरिकों के हस्ताक्षर कराना भी अनिवार्य कर दिया गया है, जिसका सत्यापन मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से किया जाएगा। जहां पानी स्थिर है, वहां एक देसी और प्रभावी तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। लकड़ी के बुरादे के गोलों को जले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.