लखीमपुरखीरी, मई 10 -- क्षेत्र में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप व संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बचाव अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत मंडी सचिव नरेश रस्तोगी की देखरेख में नवीन गल्ला मंडी मैगलगंज परिसर, आसपास के क्षेत्रों की नालियों में व्यापक स्तर पर एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया गया। गर्मी बढ़ने के साथ मच्छरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे गंभीरता से लेते हुए मंडी परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जलभराव वाले स्थानों और नालियों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया गया। मंडी सचिव ने बताया कि मंडी परिसर में आने वाले व्यापारियों, किसानों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर साफ-सफाई व दवा छिड़काव कराया जा रहा है...