गाज़ियाबाद, मई 1 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। शास्त्रीनगर और महेंद्रा एंक्लेव में मच्छरों से परेशान लोगों ने नगर निगम से फॉगिंग कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नाले और नालियों की सफाई नहीं होने से मच्छर पनप रहे हैं। इस कारण मलेरिया बुखार होने का खतरा रहता है। शास्त्रीनगर निवासी हरपाल सैनी और दीप कुमार ने निगम से फॉगिंग कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित रूप से फॉगिंग नहीं होने से मच्छर पनप रहे हैं। इस कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि नियमित रूप से फॉगिंग कराने के लिए शेड्यूल जारी किया है। हर वार्ड में फॉगिंग कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.