मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, नहीं निकला फॉगिंग रोस्टर
भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर। बरसात के साथ-साथ कई इलाकों में जलजमाव की वजह से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से शहर में डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद भागलपुर नगर निगम की ओर से अब तक फॉगिंग कराने को लेकर किसी तरह की कवायद शुरू नहीं की गई है। बता दें कि नगर निगम की ओर से पिछला फॉगिंग अभियान 10 जुलाई से 3 अगस्त तक चलाया गया था। वहीं पिछले 20 दिनों से शहर में न ही फॉगिंग कराई गई और न ही एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव कराया गया। इसको लेकर स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि फॉगिंग का रोस्टर तैयार है, जल्द ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.