पूर्णिया, मार्च 21 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में बदलते मौसम के साथ मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। इससे आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।शाम ढलते ही बाजार, गलियों और मोहल्लों में हालात और खराब हो जाते हैं। मच्छरों की बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी अभिनंदन कुमार, धीरेन्द्र साह, बिजेंद्र कुमार और अमित कुमार ठाकुर ने बताया कि रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी मच्छरों के काटने से परेशान हैं। इससे लोगों की नींद और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ रहा है। घर के अंदर भी मच्छरों से राहत नहीं मिल रही है। बढ़ते प्रकोप के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द फॉगिंग कराने की म...