बलरामपुर, मई 17 -- उतरौला। नगर के विभिन्न मोहल्लों में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। शाम होते ही मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। साथ ही डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द दवा छिड़काव व फॉगिंग कराने की मांग की है, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...