मुंगेर, मार्च 14 -- धरहरा, एसं.। औड़ा बगीचा पंचायत में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों में मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पंचायत के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द डीडीटी का छिड़काव कराने की मांग की है। धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रोगी कल्याण समिति के सदस्य सह भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष ओम कमल ने सदर स्वास्थ्य केंद्र के मलेरिया विभाग, मुंगेर को आवेदन देकर बताया कि औडाबगीचा पंचायत में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत के ग्रामीण लगातार डीडीटी छिड़काव की मांग कर रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए जल्द से जल्द डीडीटी का छिड़काव कराया जाए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.