उरई, अप्रैल 24 -- उरई। संवाददाता आज यानि शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। जगह, जगह आयोजन कर शपथ दिलाई जाएगी। पर गली कूचों के साथ बाजारों में बजबजा रही नालियों व जलजमाव से मच्छरों की भरमार जारी है। लोगों ने बताया कि मलेरिया व पालिका की टीमें तभी दिखाई पड़ती, जब डेंगू व मलेरिया का कोई केस निकलता है। बाकी समय तो सिर्फ छिड़काव व जागरूकता आयोजन के नाम पर खानापूरी में बीत जाती है। इससे नौबत यह है कि सुबह, शाम और रात को मच्छरों की तादार से मकानों के बाहर बैठना मुश्किल होता है। डंक मारते हुए लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।शहर यह भी पढ़ें- करोड़ों के बजट के बावजूद 'मच्छर राज' कायम में मच्छरों की रोकथाम के दावे हकीकत में बिल्कुल उलट साबित हो रहे हैं। विश्व मलेरिया दिवस को लेकर जब आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान संवाददाता ने शुक्र...