मच्छरमार अगरबत्ती मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक
बहराइच, जून 12 -- बहराइच, संवाददाता। जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नन्दा ने बताया कि बाजारों में मच्छरों को मारने के लिए बिक रहे स्लीपवेल एवं कम्फर्ट ब्रांड की अगरबत्ती मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक है। राजकीय प्रयोगशाला तथा भारत सरकार के केन्द्रीय प्रयोगशाला की जांच में घातक रसायनों का इस्तेमाल होना पाया गया है। इस अगरबत्ती के निर्माण में अपंजीकृत कीटनाशक विशेष रूप से डाइमेफ्लुथ्रिन एवं मेपरफ्लुथ्रिन का उपयोग हो रहा है, जो कि कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियमावली 1971 की धारा 9 (3) का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ के दृष्टकोण से डाइमेफ्लुथ्रिन एवं मेपरफ्लुथ्रिन रसायन खतरनाक तथा अत्यन्त जहरीला कीटनाशक रसायन होता है। इसके लगातार प्रयोग होने से मनुष्य में फेफड़े, मस्तिष्क, किडनी, पेट व हृदय संबंधी गम्भीर बीमारी होने का ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.