मच्छरदानी लगाकर सो रहे परिवार पर तेजाब फेंका, चार झुलसे
बरेली, मई 16 -- शेरगढ़। कस्बे मोहल्ला डूंगरपुर में मच्छरदानी लगाकर सो रहे परिवार पर आरोपी ने तेजाब फेंक दिया। इसमें दंपत्ति और उसके दो बच्चे झुलस गए। घटना शनिवार सुबह चार बजे की बताई जा रही है। आरोपी छत से जीने के रास्ते घर में अंदर दाखिल हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से मोहल्ले में मचा हड़कंप परिजनों ने बताया कि घटना वाले मकान में ताला लगवाकर पुलिस चाभी ले गई। तेजाब से हमले में हर प्रसाद व उसकी पत्नी लक्ष्मी, चार वर्षीय पुत्र आनंद व दो वर्षीय अभिषेक झुलस गए हैं,सभी का उपचार ज़िला अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- मच्छरदानी में सो रहे परिवार पर तेजाब से हमला, दंपति और दो बच्चे झुलसे
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.