रांची, अप्रैल 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। एनएचएम झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि केवल सरकारी प्रयास से मच्छर जनित रोगों से निजात पाना संभव नहीं है, इसके लिए साझा प्रयास करने की जरूरत है। लोगों में जागरूकता के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग के साझा प्रयास से हम पोलियो से निजात पाने में सफल रहे हैं । इसी तरह हम मलेरिया से भी निजात पा सकेंगे । अभियान निदेशक शनिवार को आईपीएच सभागार नामकुम में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मच्छर जनित रोगों के उन्मूलन में सहयोग के लिए विभिन्न जिलों के 10 मुखिया एवं विभिन्न जिलों से आई जेएसएलपीएस की पांच बहनों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- मलेरिया के खिलाफ प्रभात फेरी और जागरुकता कार्यशाला साथ ही मच्छर जनित रोगों से संबंधि...