मच्छरजनित रोगों से बचाव का दिया संदेश
अलीगढ़, अगस्त 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व मच्छर दिवस पर गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को मच्छरजनित रोगों की रोकथाम और बचाव के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों ने लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। आमजन से अपील की गई कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई बनाए रखें। स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जन जागरूकता कार्यक्रम हुए। रैली में एसीएमओ डॉ. एसके जैन, डॉ. दिनेश खत्री, जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा, डॉ. अमित शर्मा, रणधीर चौधरी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Palamu News: मच्छरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.