आजमगढ़, जनवरी 22 -- आजमगढ़। शहर के एक होटल में मच्छर जनित रोगों से उपचार के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों के प्रभावी उपचार, प्रबंधन, रोकथाम के लिए जानकारी दी गई। लखनऊ से आए मास्टर प्रशिक्षक डॉ. अंबुज यादव ने डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया की समय पर पहचान, जांच, उपचार के संबंध में बताया। रोगियों के समुचित प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि सभी बुखार पीड़ित रोगियों की मलेरिया जांच अनिवार्य रूप से कराएं। डेंगू में समय पर सही उपचार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही सभी रोगियों की सूचना समय से यूडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करने पर जोर दिया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बीके राव ने इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.