आगरा, अप्रैल 17 -- जनपद में संचारी रोगों व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए सीडीओ ने निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराने के निर्देश दिए। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की समीक्षा के दौरान सभी विभागों के साथ बैठक में सीडीओ ने यह निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सीडीओ ने कहा कि विभागीय अधिकारी समन्वय बनाकर जनपद में संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग की प्रगति काफी कम हैं। सीडीओ ने कहा कि सभी जगह माइक्रोप्लान बनाकर फागिंग व एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव हर स्थान पर करें। समीक्षा बैठक में मौजूद नगर विकास विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं डब्ल्यूएचओ के अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.